भैयादूज पर बहनों ने तिलक कर की भाइयों की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना
 
 
हरिद्वार/देहरादून। भैयादूज का पर्व बुधवार को श्रद्धा और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक इस पर्व पर बहनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और उनकी सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनकी रक्षा और हर सुख-दुख में साथ निभाने का संकल्प लिया।
सुबह से ही घरों में पर्व की तैयारियां शुरू हो गई थीं। बहनों ने पूजा की थाली सजाई और शुभ मुहूर्त में भाइयों को तिलक कर मिठाई खिलाई। इस दौरान परिवारों में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। कई बहनें अपने भाइयों के घर पहुंचीं, जबकि दूर रहने वाले भाई-बहनों ने फोन और वीडियो कॉल के माध्यम से एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। मान्यता है कि भैयादूज पर बहनों द्वारा भाई के माथे पर तिलक करने से भाई को सुख-समृद्धि और दीर्घायु का आशीर्वाद मिलता है। पर्व ने भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, विश्वास और अपनत्व को और मजबूत किया। बाजारों में भी मिठाइयों और उपहारों की खरीदारी को लेकर रौनक बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!