हिमालय दिवस पर पुस्तक का किया विमोचन


श्रीनगर गढ़वाल। हिमालय दिवस पर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग ने यूकॉस्ट के सहयोग से जीआईएस और रिमोट सेंसिंग पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला में गूगल अर्थ इंजन और क्यूजीआईएस के माध्यम से छात्रों व शोधार्थियों को सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम से पूर्व वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया। इस दौरान उत्तराखंड के भूगोलवेत्ता पुस्तक और भौगोलिक हिमालयन बुलेटिन का विमोचन किया गया। विशेषज्ञों ने आधुनिक तकनीकों को हिमालयी क्षेत्र के संसाधन प्रबंधन, भूमि उपयोग, आपदा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यवाहक कुलपति प्रो. एनएस पंवार ने प्रतिभागियों को हिमालय संरक्षण की शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!