तीन दिन में कार्य शुरू नहीं हुआ तो क्षेत्रवासियों के साथ धरना प्रदर्शन करने को होंगे बाध्य
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / जोगेंद्र मावी,
हरिद्वार। भाजपा के लालढांग क्षेत्र के जिला पंचायत बृजमोहन पोखरियाल ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को ज्ञापन सौंपकर रवासन नदी पर झूला पुल के निर्माण की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुसार झूला पुल के निर्माण कार्य का जल्द शुभारंभ होना चाहिए।
बुधवार को जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि लालढांग न्याय पंचायत के रसूलपुर ग्राम सभा में रवासन नदी पर झूला पुल न होने के कारण हर वर्ष दुर्घनायें होती रही है। इस वर्ष भी 02 मासूब बच्चों के साथ अनहोनी हुई हैं जिससे जनता में बहुत आक्रोश है। इन घटनाओं से क्षेत्रवासियों के मन बहुत व्यथित है। उन्होंने कहा कि यदि तीन दिनों में झूला पुल को लेकर कोई निर्णय नहीं हुआ तो जनभावनाओं और आक्रोश को देखते हुए मुझे अपने क्षेत्रवासियों के साथ आंदोलन करना पड़ेगा। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!