बकाया वसूली पर 20 सहकारी समितियों के खिलाफ आरसी जारी


टिहरी। सहकारी समितियों की लंबित बकाया धनराशि की वसूली को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने सहायक निबंधक के अनुरोध पर चार विकासखंडों की ’’20 सहकारी समितियों’’ के विरुद्ध आरसी जारी की है। इनसे जुड़े ’’349 सदस्यों पर 221.26 लाख रुपये’’ बकाया हैं। चंबा, जाखणीधार, थौलधार और प्रतापनगर विकासखंड की समितियां इसमें शामिल हैं। बकायेदारों के खिलाफ नियमानुसार वसूली शुरू कर दी गई है। एडीएम ने अन्य समितियों के बकायेदार सदस्यों को भी अक्टूबर तक राशि जमा करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय में भुगतान न करने पर उनके विरुद्ध भी आरसी जारी कर वसूली की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को नियमित समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!