घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन को बढ़ावा देने पर दिया जोर
पौड़ी। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत फार्म फेसिंग पॉलिसी (घेरबाड़ नीति) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने प्रस्तावों की जांच, पात्र लाभार्थियों के चयन, कार्यों की गुणवत्ता और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्व में कराए गए घेरबाड़ कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता सत्यापन के भी निर्देश दिए। बैठक में कृषि एवं उद्यान गतिविधियों को क्लस्टर आधारित बढ़ावा देने, किसानों को बाजार तक उत्पाद पहुंचाने के लिए वाहन सुविधा उपलब्ध कराने तथा दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए नए दुग्ध मार्ग विकसित करने पर चर्चा हुई। एकेश्वर में प्रस्तावित कोल्ड स्टोरेज का कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश भी दिए गए।
