74वें गौचर मेले की तैयारियों को लेकर किया मंथन


चमोली। आगामी 14 से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाले 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने को लेकर मेला समिति की प्रथम बैठक हुई। जिलाधिकारी एवं मेला अध्यक्ष गौरव कुमार ने वर्चुअल माध्यम से बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, औद्योगिक प्रदर्शनी, पार्किंग, यातायात, सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत और प्रचार-प्रसार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। मेले में युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, रोजगार मेले के आयोजन, स्थानीय कलाकारों एवं उत्पादों को प्रोत्साहन देने पर भी जोर दिया गया। सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित रखने तथा सीसीटीवी निगरानी के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!