विकास भवन के कार्यालयों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश
पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने शुक्रवार को विकास भवन स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालयों का निरीक्षण कर कार्यालयी व्यवस्थाओं, अभिलेखों के रख-रखाव, योजनाओं की प्रगति एवं जनसमस्याओं के निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने महत्वपूर्ण अभिलेख व्यवस्थित रखने, लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण और आमजन को बेहतर सेवाएं देने के निर्देश दिए। विकास भवन परिसर की स्वच्छता, शौचालयों, गलियारों एवं वेटिंग रूम की व्यवस्था सुधारने को कहा। पंचायतीराज विभाग में शिकायत पंजिका तैयार कर प्रत्येक शिकायत का शत-प्रतिशत अंकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग में पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय पर देने तथा ग्रामीण निर्माण विभाग में लंबित बीजकों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा। निरीक्षण में सीडीओ अशोक जोशी सहित अधिकारी मौजूद रहे।
