घायल महिला को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल


देहरादून। राजपुर रोड पर जोहड़ी कट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल महिला को सीपीयू कर्मियों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार दिलाया। 9 सितंबर की सुबह यातायात ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल विनोद रावत और कांस्टेबल प्रदीप कुमार को दुर्घटना की सूचना मिली। दोनों पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो महिला मूर्छित अवस्था में सड़क पर पड़ी थी। पुलिस ने तत्काल उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान होश में आने पर महिला से मिली जानकारी के आधार पर उसके परिजनों से संपर्क कर सूचना दी गई। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने पुलिसकर्मियों की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया। दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!