दून पुलिस ने निभाया कर्तव्य, लावारिस शव का किया अंतिम संस्कार


देहरादून। लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर में 22 जुलाई को बीमार अवस्था में मिले करीब 55 वर्षीय प्यारे लाल को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल कोरोनेशन भेजा गया था। 4 सितंबर को उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पहचान और परिजनों की जानकारी नहीं मिलने पर शव को 72 घंटे मोर्चरी में रखा गया। विभिन्न माध्यमों से पहचान के प्रयासों के बावजूद सफलता नहीं मिली। निर्धारित अवधि पूरी होने और शव क्षति को देखते हुए डोईवाला पुलिस ने 8 सितंबर को मृतक के हिंदू धर्म से संबंधित होने पर लक्खीबाग श्मशान घाट में पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया। पुलिस ने डीएनए सैंपल सुरक्षित रखा है और परिजनों की तलाश जारी है। कार्रवाई में कांस्टेबल सुपर दास और होमगार्ड चंद्र लाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!