विकासनगर, भारत सरकार की ओर से देशभर में विकास और प्रगति को गति देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल है। हर पात्र व्यक्ति तक सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचने के लिए केंद्र सरकार की ओर से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गई है।

शुक्रवार को विकास नगर के ग्राम पंचायत मेदिनीपुर बद्रीपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत रथ यात्रा यहां पहुंची। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को संबांधित करते हुए विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि भारत सरकार के द्वारा देश में विभिन्न प्रकार के जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। उन योजनाओं से सभी वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने विकसित भारत सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों को सभा स्थल पर मौजूद जनता को बताया।

 रथ यात्रा कार्यक्रम के दौरान सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। जिनकी ओर से ग्रामवासियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। और सभी लोगों को सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजना हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही गई।

इस दौरान सभी ग्राम वासियों ने 2047 तक भारत को विकसित करने का संकल्प भी लिया। इस कार्यक्रम के मौके पर ब्लॉक प्रमुख सरदार जसविंदर सिंह बिट्टू खंड विकास अधिकारी‌‌ आतियापरवेज खाद्य सहायक अधिकारी जितेंद्र जोशी पुराण पुराण पायल मुन्नी शाह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!