दो साल से फरार वारंटी जॉलीग्रांट क्षेत्र से गिरफ्तार


टिहरी। ऑपरेशन प्रहार के तहत मुनि की रेती पुलिस ने करीब दो वर्षों से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त विशाल पुत्र यशपाल निवासी कालूबगड़, रानीपोखरी को जॉलीग्रांट क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय से गैर-जमानती एवं कुर्की वारंट जारी होने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। सूचना पर पुलिस टीम ने हिमालयन ढाबे के पास दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस का वारंटियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!