ढकरानी में 8.09 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार


विकासनगर। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत दून पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने 9 सितंबर को ढकरानी के पास मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान विशाल पुत्र बंशीलाल, निवासी बाबूगढ़, विकासनगर को पकड़ा।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से 8.09 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह, कांस्टेबल चमन और कांस्टेबल अनिरुद्ध शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!