छात्र संघ चुनाव में बिना वैध पहचान पत्र प्रवेश पर रोक


श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में 11 सितंबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव को लेकर प्रशासन ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मतदान परिसर और बिड़ला परिसर में बिना वैध विश्वविद्यालय पहचान पत्र के प्रवेश नहीं मिलेगा। मुख्य नियंता प्रो. दीपक कुमार ने बताया कि बीए-बीएससी के विद्यार्थी 10 सितंबर दोपहर 12 बजे तक मुख्य नियंता कार्यालय से आईडी प्राप्त करें। अन्य पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी संबंधित विभाग या संस्थान से पहचान पत्र लें। पीएचडी, एमए और एमएससी विद्यार्थियों के लिए भी आईडी अनिवार्य है। निर्धारित समय तक वैध पहचान पत्र न होने पर मतदान की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रशासन ने शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए सहयोग की अपील की।

आचार संहिता का कराएं कड़ाई से पालन

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर बिड़ला परिसर निदेशक प्रो. हरिभजन सिंह चौहान की अध्यक्षता में चुनाव समिति की बैठक हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एमसी सती ने चुनाव आचार संहिता के कड़ाई से पालन के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान परिसर में प्रचार सामग्री और मतदान केंद्रों पर मोबाइल फोन के उपयोग पर प्रतिबंध की जानकारी दी। मुख्य छात्र सलाहकार प्रो. एमएम सेमवाल ने मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और निगरानी के निर्देश दिए। मतदान सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक होगा। मुख्य नियंता प्रो. दीपक कुमार ने अनुशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!