बस अड्डा पौड़ी में मारपीट के मामले में पांच युवक गिरफ्तार


पौड़ी। 15 सितंबर की रात बस अड्डा पौड़ी में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मौके पर तैनात होमगार्ड जवानों ने स्थिति नियंत्रित कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सार्वजनिक स्थान पर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में दोनों पक्षों के पांच युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार प्रथम पक्ष से पीयूष कौशिक और राहुल उनियाल तथा द्वितीय पक्ष से नितेश सकलानी, हिमांशु और सौरभ नेगी को गिरफ्तार किया गया। दोनों पक्षों की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!