जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश


पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कार्यालय के विभिन्न पटलों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा अनावश्यक लंबित प्रकरणों पर प्रभावी फॉलोअप के निर्देश दिए।
डीएम ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को एक सप्ताह बाद अधीनस्थ पटलों का निरीक्षण कर 31 अगस्त 2026 तक के लंबित प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। आपदा संबंधी मामलों को प्राथमिकता देने तथा राजस्व न्यायालय के आदेशों के एक सप्ताह के भीतर खतौनी में अमलदरामद कराने के निर्देश दिए गए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन, ग्रेच्युटी और जीपीएफ संबंधी लंबित मामलों पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने सभी विभागों से डाटा लेकर सूची तैयार करने और कोषागार में पेंशन सेल गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ई-ऑफिस, मासिक प्रगति रिपोर्ट और लंबित फाइलों की नियमित समीक्षा पर भी जोर दिया। बैठक में एडीएम एफआर चौहान समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!