चार नए रेस्क्यू वाहनों को विधायक और डीएम ने दिखाई हरी झंडी

रुद्रप्रयाग। आपदा के दौरान त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए जनपद को चार नए रेस्क्यू वाहन मिले हैं। बुधवार को केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल और जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने संयुक्त रूप से वाहनों को हरी झंडी दिखाकर चारों तहसीलों के लिए रवाना किया। इनका उपयोग आपदा प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू दल, आवश्यक सामग्री और उपकरण पहुंचाने में किया जाएगा। विधायक ने कहा कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील रुद्रप्रयाग में त्वरित कार्रवाई के लिए संसाधनों की उपलब्धता जरूरी है। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में क्विक रिस्पांस सिस्टम को मजबूत किया जा रहा है। चारों तहसीलों को वाहन उपलब्ध होने से स्थानीय स्तर पर तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किए जा सकेंगे।
