भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान के तृतीय कोर्स का शुभारंभ


टिहरी। भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान की ओर से टिहरी झील में तृतीय कोर्स का शुभारंभ किया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल ईश्वर सिंह थापा ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कोर्स के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में देशभर से 26 प्रतिभागी शामिल हुए हैं, जिनमें पांच लड़कियां और 21 लड़के हैं। प्रतिभागियों को बेसिक, इंटरमीडिएट और एडवांस स्तर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कोर्स का समापन 9 अक्टूबर 2026 को होगा। मुख्य प्रशिक्षक प्रवीण सिंह रांगड़ के साथ अरविंद रतूड़ी, खलील अहमद और शब्बीर अहमद भट्ट सहित अन्य प्रशिक्षक प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पर्वतीय एवं साहसिक गतिविधियों से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!