भारतीय मनीषियों ने संसार को दिखाया अध्यात्म और सेवा का मार्ग: सतपाल महाराज


उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
हरिद्वार। आध्यात्मिक गुरु और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का 75वां जन्मदिन श्रद्धालुओं की उपस्थिति में सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। जन्म दिवस के उपलक्ष्य में ऋषिकुल मैदान में विशाल पंडाल में आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय कार्यक्रम का रविवार को शुभारंभ हुआ। सतपाल महाराज के पंडाल में पहुंचने पर हजारों अनुयायियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान संगीतमयी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। कार्यक्रम में उत्तराखंड की सांस्कृतिक झलक दिखाई दी। श्रद्धालुओं को आशीवर्चन प्रदान करते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि हरिद्वार का देवभूमि उत्तराखंड में विशेष महत्व है। गंगा पूरे संसार को निर्मलता और पावनता का संदेश देती है। गंगा से सीख लेकर जात पात को भूलकर संसार और देश के कल्याण का संकल्प लेकर कार्य करें। इस अवसर पर सतपाल महाराज की धर्मपत्नी अमृता रावत, उनके पुत्र विभू महाराज, सुयश महाराज, पुत्रवधू आराध्या रावत, मोहिना कुमारी, रीवा राजघराने से पुष्पराज भूदेव, रागिनी सिंह, विधायक दिव्य राजसिंह, गढ़वाल कमिश्नर आनन्द स्वरूप, पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्बयाल सहित हजारों श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!