कटारिया के स्वागत में उमड़ा काफिला, अनुशासन को संगठन की ताकत बताया

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
हरिद्वार। भीम आर्मी जय भीम की अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए गए राजबीर सिंह कटारिया के स्वागत में रविवार को पेंटागन मॉल स्थित चौक पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह के बाद सैकड़ों वाहनों का काफिला हेत्तमपुर स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर पार्क पहुंचा। यहां आयोजित सभा में संगठन के पदाधिकारियों ने अनुशासन, संगठन विस्तार और आगामी रणनीति को लेकर अपने विचार रखे
भीम आर्मी जय भीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत नौटियाल ने कहा कि किसी भी संगठन को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने के लिए अनुशासन आवश्यक है। इसी उद्देश्य से अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी राजबीर सिंह कटारिया को दी गई है। उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों को साथ लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी और संगठन का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार में आखिरी कील ठोकने का काम भीम आर्मी जय भीम संगठन करेगा। उन्होंने कहा हिंदू मुसलमान की राजनीति करने वाले ऐसे दलों को संगठन मुंह तोड़ जवाब देगा जो। भीम आर्मी हिंदू मुस्लिम के साथ सभी समाज को साथ लेकर चलने वाला संगठन है।
नवनियुक्त अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजबीर सिंह कटारिया ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए अनुशासन को प्राथमिकता देना जरूरी है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी मुन्नीलाल शिंदे ने कहा कि संगठन को उत्तराखंड के साथ देशभर में विस्तार देने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!