जनता के भरोसे पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से करें कार्य, किसानों एवं बैंक के उत्थान को दें प्राथमिकता: स्वामी यतीश्वरानंद
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / जोगेंद्र मावी,
रुड़की। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने जिला सहकारी बैंक लि. हरिद्वार की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता ने जिस विश्वास और भरोसे के साथ नई प्रबंध समिति को जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास पर खरा उतरना सभी पदाधिकारियों एवं संचालकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सहकारिता क्षेत्र सीधे तौर पर किसानों, ग्रामीणों और आमजन से जुड़ा हुआ है, इसलिए बैंक प्रबंधन को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।
होटल सेंट्रल रुड़की में जिला सहकारी बैंक लि. हरिद्वार की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्वामी यतीश्वरानंद, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा सहित विभिन्न दायित्वधारियों एवं जनपद के वरिष्ठजनों के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित प्रबंध समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि जिला सहकारी बैंक के उत्थान के साथ-साथ जनपद के किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

समारोह में उपस्थित कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने भी नवनिर्वाचित प्रबंध समिति को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि जिला सहकारी बैंक हरिद्वार की नई प्रबंध समिति पूरे मनोयोग, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेगी।
इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक लि. हरिद्वार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह एवं उपाध्यक्ष सुशील राठी सहित नवनिर्वाचित संचालक मंडल के सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समारोह में भारती देवी, लता देवी, आंचल सिंघल, ओमप्रकाश, उत्तम सिंह, सपना शर्मा, बबली देवी, देवेंद्र कुमार, नवनीत सिंह, मो. इस्लाम, राजबीर सिंह एवं पुष्पराज सैनी सहित अन्य नवनिर्वाचित संचालक उपस्थित रहे।