पछवादून में धान की फसल पर संकट, बौना स्टंपिंग वायरस से किसान चिंतित


विकासनगर। विकासनगर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में धान की फसल में बीमारी फैलने से किसान चिंतित हैं। खेतों में लहलहाती धान की फसल पीली पड़कर कमजोर होने लगी है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान की आशंका सता रही है। किसानों मुख्तियार, असलम, जुल्फान, नाजिम, देवेंद्र, हरि और सरिता ने कृषि विभाग से प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराकर उचित उपचार और मुआवजा देने की मांग की है।
विकासनगर के कृषि सहायक अधिकारी राकेश जोशी ने बताया कि इस बार धान की फसल में बौना स्टंपिंग वायरस रोग के लक्षण सामने आए हैं। यह विषाणुजनित रोग है, जिससे पौधों की वृद्धि प्रभावित होने के साथ उत्पादन में कमी आ सकती है। उन्होंने किसानों को समय पर आवश्यक दवाओं का छिड़काव करने की सलाह दी है। किसानों ने कृषि वैज्ञानिकों की टीम भेजकर रोग की पुष्टि कराने तथा प्रभावित खेतों में आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने की मांग की है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार रोग की सही पहचान के बाद ही दवा या कीटनाशक का प्रयोग किया जाना चाहिए। किसानों ने नुकसान का उचित आकलन कर मुआवजा देने की भी मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!