मिशन इण्टर कालेज में अपूर्वा पंत ने विद्यार्थियों से किया संवाद

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
रानीखेत। एक्सपेडिटर्स इंटरनेशनल की रीजनल मैनेजर अपूर्वा पंत और उनके पति रूटवे फ्रेट और लॉजिस्टिक्स के वाइस प्रेसिडेंट एवं एनर्जी लिंकेज के निदेशक विकास पंत ने रानीखेत मिशन इंटर कालेज में विद्यार्थियों से संवाद करके उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन किसी भी व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण और आधारभूत चरण होता है। यह वह समय होता है जब एक व्यक्ति का शारीरिक मानसिक बौद्धिक और नैतिक विकास होता है। विद्यार्थी जीवन को संस्कारों शिक्षा और अच्छे चरित्र से परिपूर्ण होना चाहिए और यह तभी संभव है जब उसमें अनुशासन का पालन किया जाए।
रानीखेत मिशन इंटर कालेज पहुंचे एक्सपेडिटर्स इंटरनेशनल की रीजनल मैनेजर अपूर्वा पंत और उनके पति रूटवे फ्रेट और लॉजिस्टिक्स के वाइस प्रेसिडेंट एवं एनर्जी लिंकेज के निदेशक विकास पंत हर्षवर्धन पांडे प्रियंका पांडे ने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमंत कुमार अग्रवाल रीना वर्मा एवं गौरव भट्ट द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य हेमंत कुमार अग्रवाल ने बताया कि विगत कई वर्षों से विकास पंत एवं उनका पूरा परिवार विद्यालय की सहायता कर रहा है। इसके लिए उन्होंने विद्यालय परिवार की ओर से उनका आभार व्यक्त किया।
