विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

उत्तरकाशी। पिट्स बीएड कॉलेज मानपुर में शंका, समाधान, संवाद गतिविधि के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, निबंध, भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, संवाद कौशल एवं ज्ञानवर्धन को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी संदीप सिलवाल, पवन गुसाईं, माया राम सिंह राणा, आंचल राणा, वर्षा रवि, विजय रावत, सुरेश शाह, दलवीर मराठा, परमेश नौटियाल, डॉ. एसएस मेहरा सहित अन्य मौजूद रहे।
