राष्ट्रीय खेल दिवस पखवाड़े में खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह


उत्तरकाशी। खेलो इंडिया साई सेंटर स्पोर्ट्स स्टेडियम मनेरा में फिट इंडिया अभियान के तहत राष्ट्रीय खेल दिवस पखवाड़े की शुरुआत मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित कर हुई। इस दौरान क्विज और पास द बॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें एथलेटिक्स एवं फुटबॉल खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एथलेटिक्स में बालक वर्ग के बाल पास गेम में हेमंत विजेता और पवन उपविजेता रहे, जबकि बालिका वर्ग में अंशिका प्रथम व दिया द्वितीय रहीं। फुटबॉल में सुमित और दीपक तथा बालिका वर्ग में श्रद्धा और ममता ने क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!