ग्रामीणों को किया साइबर ठगी, महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक


टिहरी। एसएसपी श्वेता चौबे की पहल पर टिहरी पुलिस द्वारा गांव-गांव जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली कैम्पटी पुलिस ने ग्राम लग्वाल गांव के पंचायत भवन में कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अपराध एवं नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। पुलिस ने लोगों से ओटीपी, पिन और सीवीवी किसी से साझा न करने तथा संदिग्ध लिंक से बचने की अपील की। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। महिलाओं को घरेलू हिंसा एवं सोशल मीडिया अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। युवाओं से नशे से दूर रहने और अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!