बहनों ने पुलिस अधिकारियों को बांधी स्नेह की राखी


चमोली। रक्षाबंधन पर्व से पहले राष्ट्रीय सेविका समिति की बहनों ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार एवं पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग मदन सिंह बिष्ट को हस्तनिर्मित एवं क्रोशिया की राखियां बांधीं। बहनों ने पुलिस अधिकारियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सुखद जीवन की कामना की। पुलिस अधिकारियों ने बहनों के स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की बहनों ने भी पुलिस अधीक्षक को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम ने पुलिस और समाज के बीच आत्मीय संबंधों को मजबूत करने के साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान और अपनत्व का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!