10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

टिहरी। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कैम्पटी पुलिस ने ग्राम सड़ब में दबिश देकर 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम को 23 अगस्त को अवैध शराब की बिक्री की सूचना मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 58 वर्षीय बर्फिया निवासी ग्राम सड़ब, तहसील नैनबाग के रूप में हुई। पुलिस ने बरामद शराब कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
