जिलाधिकारी ने की प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा


गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की प्रगति एवं पात्र परिवारों के चयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वेक्षण, पात्रता सूची और छूटे पात्र परिवारों के सत्यापन की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि जिले के नौ विकासखंडों की 609 ग्राम पंचायतों में सर्वेक्षण कर 14,618 परिवारों को शामिल किया गया है। इनमें 11,492 परिवार पात्र और 3,126 अपात्र पाए गए हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने पात्रता संबंधी प्रकरणों का नियमानुसार सत्यापन कर समयबद्ध कार्रवाई करने तथा वन भूमि में निवासरत परिवारों के मामलों में शासन से आवश्यक मार्गदर्शन लेने को कहा। ग्राम प्रधानों से प्राप्त पात्र परिवारों के प्रकरणों पर खंड विकास अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पारदर्शिता के साथ पात्रता सूची अद्यतन रखने और वास्तविक जरूरतमंदों तक योजना का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!