हुड़दंग और मारपीट करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

कोटद्वार। तड़ियाल चौक पर सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग, मारपीट और शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। 23 अगस्त की रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक आपस में झगड़ा कर हंगामा कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवेक चौहान, आदित्य रावत और रचित काला को आक्रामक व्यवहार करते हुए पाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों ने दीक्षान्त रावत और सुयश के साथ मारपीट की, जिससे दोनों घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। घायलों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
