तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत

कोटद्वार। तेज रफ्तार और लापरवाही से स्कूटी चलाकर बुजुर्ग को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। 16 अगस्त को झण्डीचौड़ निवासी बलबन्त सिंह को स्कूटी चालक अंकित उर्फ अभिषेक ने पीछे से टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल बलबन्त सिंह का अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां 23 अगस्त को उनकी मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। मामले में मृत्यु से संबंधित प्रावधान जोड़ते हुए पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने 24 अगस्त को आरोपी अंकित उर्फ अभिषेक को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
