वन भूमि हस्तांतरण के लंबित 10 प्रकरणों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा


टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित बैठक आयोजित हुई। बैठक में लंबित 10 प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी आवश्यक प्रक्रियाएं समयबद्ध रूप से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को क्षतिपूरक वृक्षारोपण एवं वन भूमि हस्तांतरण की मानक संचालन प्रक्रिया का अध्ययन कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। सरकारी भूमि खंडों से संबंधित समस्या पर जीआईएस विशेषज्ञ से उसी दिन परीक्षण कराने तथा अधिकतम तीन दिन में संबंधित प्रभारी वनाधिकारी को भूमि की उपयुक्तता की जानकारी देने के निर्देश दिए। इससे एक सप्ताह में हस्तांतरण प्रक्रिया पूरी की जा सके। बैठक में टिहरी, प्रतापनगर और धनोल्टी क्षेत्रों में विभिन्न मोटर मार्गों के लिए भूमि चयन एवं क्षतिपूरक वृक्षारोपण से संबंधित प्रकरणों की भी समीक्षा हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से प्रस्ताव, रिपोर्ट और भूमि चयन की कार्रवाई शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!