बैठक में अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर कार्रवाई के दिए निर्देश

टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा, अतिक्रमण, पार्किंग, यातायात प्रबंधन और कूड़ा निस्तारण की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग, बीआरओ और संबंधित विभागों से चिह्नित अतिक्रमणों की अद्यतन सूची लेकर लंबित मामलों में नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस को हाईवे एवं संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने को कहा गया। नगर पालिका क्षेत्रों में पर्याप्त नो-पार्किंग बोर्ड तथा पार्किंग स्थलों पर सूचना संकेतक लगाने के निर्देश दिए गए। कनातल सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों पर विशेष निगरानी रखते हुए एक सप्ताह में कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
