केंद्रीय चिकित्सा औषधि भंडार का औचक निरीक्षण


टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देश पर वरिष्ठ औषधि निरीक्षक चन्द्रप्रकाश नेगी एवं औषधि निरीक्षक ऋषभ धामा ने केंद्रीय चिकित्सा औषधि भंडार, नई टिहरी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान औषधियों के सुरक्षित भंडारण, अभिलेख, कोल्ड स्टोरेज, सीसीटीवी, स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। इंसुलिन, टीटी वैक्सीन, रेबीज वैक्सीन, ऑक्सीटोसिन सहित अन्य औषधियां निर्धारित तापमान पर सुरक्षित मिलीं। टीम ने परीक्षण एवं विश्लेषण के लिए आठ औषधियों के नमूने लिए। अधिकारियों को औषधियों के सुरक्षित भंडारण एवं संबंधित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!