ऋषिकेश में चोरी का खुलासा, 16.50 लाख की ज्वैलरी और नगदी बरामद


ऋषिकेश। ऋषिकेश क्षेत्र में महिला के पर्स से लाखों रुपये के आभूषण और नगदी चोरी करने के मामले का दून पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 16.50 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 63 हजार रुपये नगद बरामद किए।


18 अगस्त को मंशा देवी, गुमानीवाला निवासी सुमन राणा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बेटी की शादी के लिए बैंक से लाए तीन सोने की चेन, नेकलेस, झुमकी, टॉप्स, चांदी का ब्रेसलेट और 64 हजार रुपये नगद पर्स से चोरी हो गए। महिला ने भरत विहार गेट के पास केले की ठेली संचालक पर शक जताया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से 19 अगस्त को आरोपी राजकुमार (35), निवासी बेतिया, बिहार को योगनगरी रेलवे स्टेशन के पास गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार की। पुलिस ने तीन सोने की चेन, नेकलेस, झुमकी, दो जोड़ी टॉप्स, चांदी का ब्रेसलेट, नगदी, पर्स और बैंक जमा पर्चियां बरामद कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!