आलोक चौहान बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
हरिद्वार। भारतीय व्यापार मंडल की बैठक बुधवार को आर्यनगर चौक स्थित एक होटल में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंगल ने संदीप मेहता को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आलोक चौहान को जिलाध्यक्ष, सुमित अग्रवाल को शहर अध्यक्ष, राजीव चौहान को महामंत्री, संजय मेहता को कोषाध्यक्ष, पवनदीप सिंह को सुभाष नगर अध्यक्ष और अनिल शर्मा को नगर व्यापार मंडल चेयरमैन घोषित किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय जनमेजय ने कहा कि भारतीय व्यापार मंडल का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाना और उनके हितों के लिए प्रभावी ढंग से काम करना है। जिले के अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़कर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। व्यापारियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ व्यापारियों के हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी और व्यापारियों के व्यापार विस्तारीकरण को भी नई-नई योजनाओं से क्रियान्वित करने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान अशोक कुमार, विनोद कुमार, ललित कुमार, विजय रावत आदि मौजूद रहे।
