एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक


हरिद्वार। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में तृतीय चरण में प्राप्त दावों एवं आपत्तियों की सुनवाई और मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने की प्रक्रिया की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्राप्त आपत्तियों के संबंध में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है। नाम, पता आदि में त्रुटि या संशोधन के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 11 अभिलेखों में से किसी एक के माध्यम से समस्या का समाधान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से हटाया नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!