20 सेवानिवृत्त पीआरडी स्वयंसेवकों को मिली एक-एक लाख रुपये की सहायता
हरिद्वार। निदेशक युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल, उत्तराखंड के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार के 20 सेवानिवृत्त पीआरडी स्वयंसेवकों को एकमुश्त आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। वर्ष 2023 के बाद 3650 दिवस की सेवा पूर्ण कर अधिवर्षता आयु में सेवानिवृत्त हुए स्वयंसेवकों को प्रत्येक को एक लाख रुपये की सहायता दी गई। कुल 20 लाख रुपये की राशि 18 अगस्त को डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा कराई गई।
जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी ने बताया कि यह सहायता कल्याण कोष नियमावली-2023 के प्रावधानों के तहत प्रदान की गई है। लंबे समय तक पीआरडी में सेवाएं देने वाले स्वयंसेवकों के लिए यह आर्थिक सहयोग सामाजिक सुरक्षा और सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सहायता राशि से सेवानिवृत्त स्वयंसेवकों को आर्थिक संबल मिलेगा और उनके जीवन में कुछ राहत आएगी।
