सुधार परीक्षा परिणाम से उत्तराखंड बोर्ड के कुल परीक्षाफल में हुआ इजाफा


रामनगर/देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाफल सुधार परीक्षा-2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। सुधार परीक्षा के बाद बोर्ड के कुल परीक्षा परिणाम में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। हाईस्कूल का कुल परीक्षाफल 92.10 से बढ़कर 96.07 प्रतिशत, जबकि इंटरमीडिएट का परिणाम 85.11 से बढ़कर 91.80 प्रतिशत हो गया है।
परिषद के सभापति एवं निदेशक माध्यमिक शिक्षा वीपी सिमल्टी ने बताया कि परीक्षाफल सुधार परीक्षा-2026 (प्रथम) में हाईस्कूल का परिणाम 83.13 प्रतिशत रहा। इसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.61 और बालिकाओं का 84.34 प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट में कुल 73.35 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिसमें 71.20 प्रतिशत बालक और 76.07 प्रतिशत बालिकाएं शामिल हैं। सुधार परीक्षा के बाद हाईस्कूल में बालकों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.94 और बालिकाओं का 98.14 प्रतिशत पहुंच गया है। वहीं इंटरमीडिएट में 89.26 प्रतिशत बालक और 94.16 प्रतिशत बालिकाएं उत्तीर्ण हुई हैं। परिषद ने परीक्षाफल सुधार परीक्षा-2025 (तृतीय) का परिणाम भी घोषित किया। इसमें हाईस्कूल का परिणाम 66.67 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट का 58.70 प्रतिशत रहा। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सुधार परीक्षा में सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह परीक्षा विद्यार्थियों को अपनी मेहनत से बेहतर परिणाम हासिल करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!