जैव विविधता संरक्षण के लिए वन एवं पुलिस विभाग में समन्वय पर जोर


चमोली। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क ज्योतिर्मठ के नव नियुक्त उप वन संरक्षक यश ढोबले ने पुलिस कार्यालय गोपेश्वर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने जिले की जैव विविधता, वन संपदा और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए आपसी समन्वय एवं सहयोग से कार्य करने पर जोर दिया। उप वन संरक्षक ने एसपी को जैव विविधता का पौधा भेंट किया। एसपी ने कहा कि चमोली की पहचान उसके जंगलों, वन्यजीवों और प्राकृतिक संपदा से है, जिनका संरक्षण सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। दोनों अधिकारियों ने प्रकृति एवं जैव विविधता संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए भविष्य में भी बेहतर तालमेल के साथ कार्य करने पर सहमति जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!