वॉइस ऑफ मीडिया उत्तराखंड में राज्य व जिला कार्यकारिणी गठित

देहरादून। वॉइस ऑफ मीडिया के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काले, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल मस्के एवं महासचिव दिव्य भौसले के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष वेणीराम उनियाल ने संगठन को मजबूत करने के लिए राज्य एवं जिला कार्यकारिणी का गठन किया है। पौड़ी गढ़वाल जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी वरिष्ठ पत्रकार सतेन्द्र सिंह रावत, रुद्रप्रयाग जिलाध्यक्ष प्रदीप असवाल तथा चमोली जिलाध्यक्ष चंडी प्रसाद तिवारी को बनाया गया है।
राज्य कार्यकारिणी में दिनेश पाल गुसाईं को नार्थ जोन अध्यक्ष, जीवन बिष्ट को साउथ जोन अध्यक्ष, दिनेश सिंह पंवार को महासचिव, गौरव कलौनी को सहसचिव तथा सुनील जुयाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पूनम बढ़ियार, गुलाब सिंह नेगी, अंकित तिवारी और मुरार कंडारी को संगठक की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदीप कुमार को प्रवक्ता तथा अनिल कुमार को जनसंपर्क प्रमुख बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष वेणीराम उनियाल ने कहा कि संगठन पत्रकारों के हित, अधिकार और सम्मान की रक्षा के साथ उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाएगा। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
