श्री मद्महेश्वर धाम यात्रा आज से पुनः शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रुद्रप्रयाग। जनसुरक्षा के दृष्टिगत अस्थायी रूप से स्थगित श्री मद्महेश्वर धाम यात्रा-2026 को 19 अगस्त से पुनः शुरू कर दिया गया है। संबंधित विभागों की स्थलीय जांच और सुरक्षा संबंधी रिपोर्ट के आधार पर यात्रा संचालन की अनुमति दी गई। यात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रॉली स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल, भीड़ नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था के इंतजाम किए जाएंगे। किसी आकस्मिक घटना पर एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और खोज एवं बचाव दलों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। ट्रॉली का संचालन सुबह 6ः30 से 9 बजे, 10ः30 से दोपहर 1 बजे और 2ः30 से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
