शिविर में विद्यार्थियों को दी कानून की जानकारी


रुद्रप्रयाग। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग के तत्वावधान में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पायल सिंह ने विद्यार्थियों को संविधान, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने बाल अधिकार, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव, घरेलू हिंसा, बाल विवाह और दहेज प्रतिषेध जैसे विषयों पर जागरूक किया। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध है, जिसके लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन ’’15100’’ पर संपर्क किया जा सकता है। विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी से बचाव और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के उपाय भी बताए गए। प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने विभिन्न कानूनी विषयों पर सवाल पूछे। कार्यक्रम में शिक्षक, छात्र-छात्राएं, अधिवक्ता एवं पीएलवी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!