पीएम पोषण की रियलटाइम निगरानी में गड़बड़ी, छह स्कूलों से स्पष्टीकरण तलब


रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री पोषण योजना की स्वचालित रियलटाइम निगरानी प्रणाली की समीक्षा में छह विद्यालयों द्वारा भोजन ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों की गलत संख्या दर्ज किए जाने का मामला सामने आया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी ने संबंधित प्रधानाचार्यों एवं प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
समीक्षा में पाया गया कि ऊखीमठ, जखोली और अगस्त्यमुनि विकासखंड के छह विद्यालयों ने पंजीकृत छात्र संख्या के सापेक्ष भोजन ग्रहण करने वाले बच्चों की गलत संख्या एसएमएस के माध्यम से भेजी। सीईओ ने सभी खंड एवं उप शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित विद्यालयों से स्पष्टीकरण लेकर भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति रोकना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि योजना की पारदर्शिता के लिए डाटा का अंकन वास्तविक रूप से परोसे गए भोजन के आधार पर ही किया जाए। साथ ही प्रधानमंत्री पोषण योजना से संबंधित डाटा फीडिंग प्रत्येक माह की 7 तारीख तक अनिवार्य रूप से पूरी करने और कम उपस्थिति वाले विद्यालयों की स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को योजना की नियमित समीक्षा और निरीक्षण करने को भी कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!