पौड़ी के क्यार्क में खुला विधिक सेवा केंद्र


पौड़ी। विश्व मानवतावादी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विकासखंड पौड़ी के ग्राम क्यार्क में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान पंचायत भवन में नालसा विधिक सेवा केंद्र योजना के तहत विधिक सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को निःशुल्क कानूनी सहायता, परामर्श, अधिवक्ता सुविधा, मध्यस्थता और लोक अदालत संबंधी सेवाएं उपलब्ध होंगी। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सिविल जज नाज़िश कलीम ने ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता, महिलाओं एवं बच्चों के अधिकार तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र ग्रामीणों को न्याय संबंधी सुविधाएं उनके क्षेत्र में ही उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!