एचपीवी टीकाकरण अभियान में 68.6 प्रतिशत उपलब्धि के साथ चमोली प्रदेश में प्रथम


चमोली। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए संचालित राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में चमोली ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिले में लक्षित 3,174 बालिकाओं में से अब तक 2,177 को एचपीवी टीका लगाया जा चुका है, जिससे 68.6 प्रतिशत उपलब्धि हासिल हुई है। जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा विद्यालयों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में लगातार टीकाकरण और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव पाल ने बताया कि एचपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने अभिभावकों से पात्र 14 वर्षीय बालिकाओं का टीकाकरण कराने की अपील की। स्वास्थ्य कर्मी बालिकाओं और अभिभावकों को टीके के महत्व की जानकारी देने के साथ उनकी शंकाओं का भी समाधान कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!