डिजिटल यूथ फेस्टिवल मेंयुवाओं ने हासिल किए द्वितीय और तृतीय स्थान


रुद्रप्रयाग। डिजिटल यूथ फेस्टिवल-2026 के तहत आयोजित ‘सूर्य नमस्कार चैलेंज’ में रुद्रप्रयाग के युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रेरणा तिवारी ने द्वितीय और योगेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि देहरादून के साहिल सिंह खत्री प्रथम रहे। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जिला कार्यालय में विजेताओं को पुरस्कार राशि के चेक प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि डिजिटल यूथ फेस्टिवल युवाओं को फिटनेस, खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के साथ प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रहा है। आगामी कार्यक्रमों में पुश-अप, स्क्वाट, स्किपिंग, प्लैंक, युवा फोटोग्राफी एवं ‘वन मिनट वन स्किल’ जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!