सीज दो बुलेट चोरी कर फरार हुए तीन आरोपी गिरफ्तार


चमोली। चौकी पटियालधार के पास एमवी एक्ट के तहत सीज किए गए दो बुलेट वाहनों को पार्किंग से चोरी कर फरार हुए तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दोनों चोरी किए गए बुलेट वाहन भी बरामद कर लिए हैं।
जानकारी के अनुसार 7 अगस्त 2026 को वाहन चेकिंग के दौरान बुलेट संख्या डीएल-14 एसएफ-7657 और एचआर-26-एफआई-551 को सीज कर चौकी के समीप पार्किंग में खड़ा किया गया था। भीड़भाड़ का फायदा उठाकर दोनों वाहन चोरी कर लिए गए। सूचना पर कोतवाली गोपेश्वर पुलिस ने तत्काल तलाश एवं चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान अलकापुरी प्रतीक्षालय से तीन संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की गई। 8 अगस्त को उनकी निशानदेही पर दोनों वाहन बरामद कर लिए गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्की सरकार, गोपाल और आदित्य के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुरोध व्यास सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!