निर्मल पुर्जी ‘निम्सदाई’ की स्मृति में पर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। महान पर्वतारोही एवं अदम्य साहस के प्रतीक निर्मल पुर्जी ‘निम्सदाई’ की स्मृति में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, राजीव भवन में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन एआईसीसी ओबीसी महिला समन्वयक एवं उपाध्यक्ष गोरखा प्रकोष्ठ, उत्तराखंड पिया थापा की ओर से किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट का मौन रखकर की गई। इसके बाद निर्मल पुर्जी ‘निम्सदाई’ के साहस और संघर्ष पर आधारित डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई। पिया थापा ने कहा कि निर्मल पुर्जी केवल महान पर्वतारोही ही नहीं, बल्कि साहस, अनुशासन, दृढ़ इच्छाशक्ति और कभी हार न मानने की भावना के प्रतीक थे। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। इस अवसर पर सामाजिक, व्यावसायिक, राजनीतिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाली विभूतियों को पारंपरिक ’’खुकरी भेंट कर सम्मानित’’ किया गया। शहीद नीरज थापा की माता सीता थापा को भी सम्मानित कर उनके पुत्र के बलिदान को नमन किया गया। मीडिया प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया।
