पौड़ीखाल-वाडियो से सांदनाणाकोट मोटर मार्ग के द्वितीय चरण का हुआ शिलान्यास


देवप्रयाग। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में रविवार को महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। विधायक विनोद कंडारी ने राज्य योजना के तहत पौड़ीखाल-वाडियो से डांडा होते हुए सांदनाणाकोट तक बनने वाले 4 किलोमीटर मोटर मार्ग के द्वितीय चरण स्टेज-1 का शिलान्यास किया। सड़क निर्माण के लिए 139.45 लाख रुपये की स्वीकृत लागत है।
विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ समय और श्रम की बचत होगी तथा स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। शिलान्यास से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र रावत, पिंकी लिंगवाल, सरोज थपलियाल, मनोज बागड़ी, प्रदीप चौहान, प्रमोद चंद सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!