सीएमओ ने की टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयल ने गुरुवार को टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा करते हुए सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को उच्च जोखिम वाले मरीजों की अनिवार्य एक्स-रे स्क्रीनिंग और टीबी रोगियों के घरेलू संपर्क में आने वाले सभी पात्र लोगों को टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (टीपीटी) से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने सह-रुग्णता जांच, समयबद्ध उपचार, निक्षय पोर्टल पर सूचना अपडेट करने तथा नि-क्षय पोषण योजना के तहत डीबीटी भुगतान के लिए शत-प्रतिशत फेस ऑथेंटिकेशन सुनिश्चित करने को कहा। जनपद में अब तक 22,613 लोगों की एक्स-रे स्क्रीनिंग की जा चुकी है।
